Move to Jagran APP

विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम घोषित

कलिग विश्वविद्यालय उड़ीसा में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर महिला विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 01:16 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:32 AM (IST)
विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम घोषित
विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम घोषित

बेतिया। कलिग विश्वविद्यालय उड़ीसा में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर महिला विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसकी जानकारी नरकटियागंज में खेल निदेशक सुनील वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 4 अक्टूबर को मिथिला एक्सप्रेस से रवाना होंगे। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण शिविर दिनांक 3 अक्टूबर तक टीपी वर्मा काँलेज के तत्वाधान में चलेगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्वघाटन स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद वर्मा ने किया। प्राचार्य ने बताया कि चयनित खिलाड़ी काफी उत्साहित है। साथ ही कड़ी मेहनत कर रही है। प्राचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये निश्चित ही विजय होकर लौटेंगी और विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेगी । विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव अखिलेश डोगरा ने यह भार टीपी वर्मा काँलेज को दिया है, जिसके चेयरमैन प्राचार्य ड़ॉ. विनोद वर्मा है। चयनित महिला खिलाड़ियों का नाम सूची जूली कुमारी, सोनी कुमारी ( एल.एस.काँलेज काँलेज मुजफ्फरपुर ), अनिमा कुमारी, कोमल कुमारी( एम.डी.डी.एम.काँलेज, मुजफ्फरपुर ), प्रिसी राज, काजल कुमारी ( एम.जे.के.काँलेज , बेतिया ), स्वीटी कुमारी, रौशनी कुमारी ( महिला काँलेज , मोतिहारी ), पल्लवी कुमारी , संगीत कुमारी, अनमोल मिश्रा, आंसू कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, सुधा कुमारी, नमिता कुमारी, मनीषा कुमारी, पिकी कुमारी, सोनाली कुमारी, ममता कुमारी, मोनी कुमारी, काजल कुमारी, वंदना कुमारी, सोनम कुमारी ( टी.पी.वर्मा.काँलेज, नरकटियागंज) है। मौके पर विश्वविद्यालय कोच विजयप्रकाश सिंह, प्रो. विमल वर्मा, प्रो. दुर्बादल भट्टाचार्य, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. विकास मंडल, प्रो. रूपाली कुमारी, सुजीत वर्मा उर्फ पिटू वर्मा, अतुल कुमार, ड़ॉ. विवेक मिश्रा, आलोक रंजन, अशोक कुमार, अभिषेक तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, हरि प्रसाद, सीताराम, अजय श्रीवास्तव आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.