Move to Jagran APP

वाल्मीकिनगर व पश्चिम चंपारण सीट के लिए 22 लोगों ने खरीदे नामजदगी के पर्चे

जिले के वाल्मीकिनगर व पश्चिम चंपारण निर्वाचन क्षेत्र में छठे चरण में होने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक 22 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे खरीदे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:28 AM (IST)
वाल्मीकिनगर व पश्चिम चंपारण सीट के लिए 22 लोगों ने खरीदे नामजदगी के पर्चे
वाल्मीकिनगर व पश्चिम चंपारण सीट के लिए 22 लोगों ने खरीदे नामजदगी के पर्चे

बेतिया । जिले के वाल्मीकिनगर व पश्चिम चंपारण निर्वाचन क्षेत्र में छठे चरण में होने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक 22 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे खरीदे हैं। इसमें वाल्मीकिनगर लोकसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक नौ व पश्चिम चंपारण से 13 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा खरीदे हैं। जबकि वाल्मीकिनगर से पांच व पश्चिम चंपारण से दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट के लिए एनडीए से भाजपा के अभ्यर्थी डॉ़. संजय जायसवाल, महागठबंधन से रालोसपा के ब्रजेश कुमार कुशवाहा और वाल्मीकिनगर के लिए एनडीए से जदयू प्रत्याशी के रुप में बैद्यनाथ प्रसाद महतो, महागठबंधन से कांग्रेस के शाश्वत केदार, बसपा से दीपक यादव, भारतीय जनक्रांति डेमो के पंकज मोहन सिंह, जनहित किसान पार्टी मनोज कुमार शामिल हैं।

loksabha election banner

--वाल्मीकिनगर से इनलोगों ने खरीदा है पर्चा

अभ्यर्थी का नाम. दल का नाम

बैद्यनाथ प्रसाद महतो जदयू

शाश्वत केदार. कांग्रेस

दीपक यादव. बसपा

सुषमा देवी उर्फ सुषमा सिंह - शिवसेना

भोला राय- सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी

पंकज मोहन सिंह- भारतीय जनक्रांति दल डेमो

दिनेश सिंह चौहान - बिहार लोक निर्माण दल

मनोज कुमार - जनहित किसान पार्टी

राजेश कुशवाहा - राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी

राजेश केवट - राष्ट्रीय हिद सेना पार्टी

सतीशचन्द्र दूबे - निर्दलीय

सुनील द्विवेदी - निर्दलीय

रमेश प्रसाद - निर्दलीय

--- पश्चिम चंपारण से नामजदगी का पर्चा खरीदने वाले

अभ्यर्थी का नाम पार्टी का नाम

डॉ ब्रजेश कुमार कुशवाहा रालोसपा

डॉ संजय जायसवाल. भाजपा

अवधेश कुमार जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी

त्रिपुरारी कुमार तिवारी शिवसेना

शाहिद अनवर - बहुजन आजाद पार्टी

रतन कुमार सरकार - निर्दलीय

विकास कुमार प्रसाद - निर्दलीय

मोहम्मद सोहैल - निर्दलीय

नफीस अहमद - निर्दलीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.