जुमलेबाजी कर केंद्र सरकार ने जनता को ठगा
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 के चुनाव में जनता को प्रलोभनों की बरसात कर दी थी।
बेतिया । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 के चुनाव में जनता को प्रलोभनों की बरसात कर दी थी। चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार अपने वादों से मुकर गई और अपने वादों को जुमलेबाजी करार दे दिया। केंद्र की सरकार ने हर मोर्चे पर जनता को ठगने का काम किया। किसान त्रस्त रहे। नौजवान बेरोजगार हो गए। मजदूर और व्यवसायी त्रस्त रहे। उक्त बातें बुधवार को एमजेके कॉलेज परिसर में महागठबंधन की ओर से आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा की राष्ट्रीय महासचिव मालती कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है। लोग बदलाव के लिए महागठबंधन को विकल्प मानने लगे हैं। वहीं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रणकौशल प्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा करना है। मौजूदा दौर में संविधान खतरे में है इसलिए इससे बचाना महागठबंधन की प्राथमिकता है। महागठबंधन देश के हित में बनाया गया है। वहीं कांग्रेस के सदर विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि देश में आतंक और अराजकता चारों ओर फैली हुई है। इस पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि देश राहुल की ओर काफी उम्मीद से देख रही है। वहीं जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष रामा शंकर प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, माले नेता सुनील कुमार राव, एनसीपी जिलाध्यक्ष परवेज आलम ने भी कहा कि महागठबंधन
के सभी घटक दल एकजुट हैं। सभा को रालोसपा के वरीय नेता नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ बृजेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव कैलाश कुशवाहा, अमर यादव, रामबाबू यादव ब्रह्मानंद पांडेय, रंजीत पटेल, उमेश पटेल, शकुंतला देवी, रियाज आलम, रसूल आजम, कलाम जौहरी, एजाज अहमद, अरुण सिंह, जगदीश कुशवाहा, अखिलेश यादव, शैलेश कुशवाहा, अब्बास अहमद, राज देव चौधरी सहित महागठबंधन के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।