विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran : दो युवतियों को ‘रंजीत’ बनकर जीता भरोसा, नेपाल जाने से पहले खुला बड़ा राज

Published: Sun, 23 Aug 2026 05:18 PM (IST)

एसएसबी ने पश्चिम चंपारण में नेपाल सीमा पर दो युवतियों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया। एक युवक ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में युवतियां व युवक।

पुलिस की गिरफ्त में युवतियां व युवक।

HighLights

  1. एसएसबी ने नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकी।

  2. 'रंजीत' बनकर युवक ने युवतियों का भरोसा जीता।

  3. पश्चिम चंपारण में आरोपी हिरासत में, जांच जारी।

संवाद सूत्र, सिकटा (पश्चिम चंपारण)। सीमा पर एसएसबी की सतर्कता से दो युवतियां संभावित मानव तस्करी का शिकार होने से बच गईं। भिस्वा चेकपोस्ट के पास नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहीं दोनों युवतियों के साथ एक युवक को जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया।

पूछताछ में मामला संदिग्ध मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सूचना दी गई। टीम ने एनजीओ सदस्यों के साथ तीनों से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें मानव तस्करी की आशंका सामने आई।

चेकपोस्ट पर रोका

एसएसबी जवानों ने शनिवार को दो युवतियों के साथ भारत में प्रवेश कर रहे युवक को रोककर पूछताछ की। पकड़े गए युवक की पहचान सीतामढ़ी के मुड़ली चौक वार्ड-19 निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (39) के रूप में हुई। दोनों युवतियों में एक ओडिशा और छत्तीसगढ़ निवासी हैं।

प्रेमजाल में फंसने का आरोप

पूछताछ में बताया कि दोनों सहेलियां हैं और चेन्नई में सिलाई का काम करती थीं। उसकी दोस्ती शंकर यादव नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि शंकर ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। बाद में पति के नेपाल में रहने की जानकारी मिली और वह अचानक लापता हो गया।

स्टेशन पर मिला युवक

उर्वशी के अनुसार, पति की तलाश में वह अपनी सहेली के साथ सीतामढ़ी पहुंची। रेलवे स्टेशन पर मुस्तकीम ने स्वयं को हिंदू नाम ‘रंजीत’ बताकर दोनों का विश्वास जीता। उसने उसके पति से मिलाने का भरोसा दिया और दोनों को सिकटा ले आया।

नेपाल भेजने की थी योजना

आरोप है कि इसके बाद दोनों युवतियों को नेपाल घुमाने और फिर मोतिहारी ले जाकर अपने परिचितों से मिलाने की योजना बनाई गई थी। इसी दौरान एसएसबी की नजर दोनों पर पड़ी और उन्हें रोक लिया गया।

प्राथमिकी दर्ज

प्रयास संस्था के जिला समन्वयक पवन कुमार के आवेदन पर सिकटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।