विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां-बाप लेने पहुंचे स्कूल, छात्रा ने कहा-घर नहीं जाऊंगी, पश्चिम चंपारण में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा

Published: Thu, 03 Sep 2026 04:04 PM (IST)

पश्चिम चंपारण में नौवीं की छात्रा ने स्कूल से माता-पिता के साथ घर जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई।

संवाद सूत्र, जगदीशपुर (पश्चिम चंपारण)। स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार को उस समय पुलिस और स्वजन की मुश्किल बढ़ा दी, जब उसने मां-बाप के साथ घर जाने से साफ इन्कार कर दिया। छात्रा के स्वजन उसे स्कूल से घर ले जाने पहुंचे थे, लेकिन वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई।

काफी देर तक समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम छात्रा और उसके परिजनों को थाने ले गई। वहां समझाने-बुझाने और काउंसिलिंग के बाद छात्रा मां के साथ घर जाने को तैयार हुई।

प्रेम प्रसंग की जानकारी पर पहुंचे थे स्वजन

बताया गया कि छात्रा के स्वजन को उसके किसी युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। इसी को लेकर वे बुधवार को स्कूल पहुंचे और छात्रा को अपने साथ घर ले जाना चाह रहे थे।

छात्रा ने घर जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसने अपने माता-पिता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इससे स्कूल परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

पुलिस ने थाने ले जाकर समझाया

मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम स्कूल पहुंची। स्थिति को देखते हुए छात्रा और उसके स्वजन को थाने लाया गया। यहां पुलिस और परिजनों ने छात्रा को समझाया-बुझाया। काफी देर की बातचीत के बाद छात्रा अपने माता-पिता के साथ घर जाने के लिए राजी हो गई।

विद्यालय में भी बनी रही चर्चा

विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि छात्रा को लेने के लिए बुधवार को उसकी बुआ और माता-पिता आए थे। छात्रा उनके साथ जाने से इन्कार कर रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस छात्रा और उसके परिजनों को थाने ले गई। छात्रा गुरुवार को विद्यालय नहीं आई।

थाने में नहीं दी गई शिकायत

थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि स्वजन को छात्रा के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी। वे उसे स्कूल से ही घर ले जाना चाहते थे, लेकिन छात्रा तैयार नहीं थी। बाद में समझाने पर वह स्वजन के साथ घर चली गई। मामले को लेकर थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।