पश्चिम चंपारण के सिकटा में सड़क जाम हटाने पहुंची डायल 112 टीम पर हमला, चार गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण के सिकटा बॉर्डर चौक पर सड़क जाम हटाने गई डायल 112 पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी ...और पढ़ें

हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीनने का प्रयास किया। फोटो: वीडियो ग्रैब
संवाद सूत्र, सिकटा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News: पश्चिम चंपारण के सिकटा बॉर्डर चौक पर गुरुवार शाम सड़क जाम हटाने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीनने का प्रयास किया। इस दौरान चालक और चौकीदार को बंधक बना लिया गया तथा सरकारी टैब भी तोड़ दिया गया।
चार आरोपित गिरफ्तार
घटना में एएसआई शंकर दास, चालक अमरेंद्र कुमार मिश्र, सिपाही इस्लाम गद्दी और चौकीदार अवधेश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए चालक व चौकीदार को मुक्त कराया।
पुलिस ने मामले में साहेब मियां, मूसाहेब मियां, इमरान आलम और इरफान आलम को गिरफ्तार किया। चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
