पश्चिमी चंपारण में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम
पश्चिमी चंपारण में मजदूर संजू उरांव की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

25 अक्टूबर की शाम सड़क दुर्घटना में संजू उरांव की मौत होने की बात सामने आई थी।
HighLights
मजदूर संजू उरांव की सड़क हादसे में मौत।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम की।
मामले की जांच और कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Road Accident: सेमरा थाना क्षेत्र के गुदगुदी निवासी मजदूर संजू उरांव (35) की सड़क हादसे में मौत के मामले में स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है।
कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजनों ने बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे ढोलबजवा के पास सड़क जाम कर दिया। संजू उरांव चुलाही उरांव के पुत्र थे।
हादसे में मौत की बात
जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम सड़क दुर्घटना में संजू उरांव की मौत होने की बात सामने आई थी।
बताया जा रहा है कि वह चंपापुर धंगड़हिया से मजदूरों का पैसा बांटकर अपने साले के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सैनिक रोड के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में घटना हुई।
घटना के बाद अब स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसी मांग को लेकर बुधवार की सुबह सड़क जाम किया गया। स्वजन मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
