विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में पश्चिम चंपारण के युवक की मौत, हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Published: Mon, 29 Jun 2026 08:59 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ निवासी आबुल मियां की सऊदी अरब के रियाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जहां ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव निवासी आबुल मियां की फाइल फोटो।

पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव निवासी आबुल मियां की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण के आबुल मियां की सऊदी अरब में मौत।

  2. रियाद में पंखे से लटका मिला शव, परिवार को हत्या का शक।

  3. स्वजन ने निष्पक्ष जांच और शव भारत लाने की मांग की।

संवाद सूत्र, मैनाटांड़ (पश्चिम चंपारण) । मैनाटांड़ (पश्चिम चंपारण)। इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव निवासी आबुल मियां (35) की सऊदी अरब के रियाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना सोमवार की सुबह स्वजन को मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन ने हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई है।

तीन साल से कर रहे थे नौकरी

आबुल मियां पिछले तीन वर्षों से सऊदी अरब के रियाद स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में सिलाई का काम करते थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद उन्होंने अपने स्वजन से मोबाइल पर बातचीत की थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। जिससे परिवार के लोग चिंतित हो गए।

कमरे में मिला युवक शव

आबुल मियां के बहनोई अलाउद्दीन अंसारी भी रियाद में ही रहते हैं। जब वे उनके कमरे पर पहुंचे तो आबुल मियां मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्वजन ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की मां आर्य खातून का कहना है कि उनका बेटा कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। परिवार का आरोप है कि आबुल मियां की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

शव भारत लाने की तैयारी

आबुल मियां अपने पीछे मां, पत्नी मरियम खातून, बेटा अरहान, बेटियां सालिया और सना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कंपनी की ओर से शव को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वजन जल्द से जल्द शव गांव पहुंचाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में दो बच्चों की मां की गला दबाकर हत्या, मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप