विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran : आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; सुबह मंदिर में करा दी शादी

Published: Wed, 09 Sep 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों के दो साल के प्रेम ...और पढ़ें

मंदिर में शादी के बाद प्रेमी युगल। सौ. ग्रामीण

मंदिर में शादी के बाद प्रेमी युगल। सौ. ग्रामीण

HighLights

  1. प्रेमी आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा, ग्रामीणों ने पकड़ा।

  2. दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी पर बनी सहमति।

  3. ग्रामीणों की पहल पर भितिहरवा मंदिर में हुआ विवाह।

संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामला बढ़ने के बाद रातभर पंचायत और बातचीत का दौर चला।

युवक-युवती ने जब दो साल से प्रेम संबंध होने और अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही तो दोनों के स्वजन भी सहमत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर भितिहरवा मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।

देर रात पहुंचा था प्रेमी

श्रीरामपुर निवासी विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहरवा पहुंचा था। देर रात प्रेमिका के घर के आसपास युवक के होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी दोनों के स्वजन को दी गई।

रात एक बजे शुरू हुई बातचीत

मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच रात करीब एक बजे बातचीत शुरू हुई। युवक और युवती से पूरे मामले की जानकारी ली गई। ग्रामीणों के सामने दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध है। दोनों ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही।

सुबह तक चला विचार-विमर्श

युवक-युवती की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों और दोनों पक्षों के स्वजन के बीच विचार-विमर्श चलता रहा। रात करीब एक बजे शुरू हुई बातचीत का सिलसिला सुबह करीब पांच बजे तक चला। इस दौरान दोनों पक्षों ने युवक-युवती की इच्छा और भविष्य को लेकर आपस में बातचीत की।

स्वजन की सहमति से मंदिर में शादी

आखिरकार दोनों पक्षों के स्वजन शादी के लिए सहमत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक विजय फौजदार और युवती सुमन कुमारी को भितिहरवा मंदिर ले जाया गया। वहां दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई।

बीडीसी भी पहुंचे मौके पर

भितिहरवा पंचायत के बीडीसी नंदकिशोर चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। युवक और युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से भितिहरवा मंदिर में विवाह करा दिया गया।