विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran : किसकी है यह मासूम, गन्ने के खेत में शव मिलने से हड़कंप, कौन छोड़ गया बच्ची को?

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:10 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी भीड़।

घटना स्थल पर जुटी भीड़।

संवाद सूत्र, मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। बिहार पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाने के तमकुहा में बुधवार को गन्ने के खेत से एक चार वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

शव धनहा थाना क्षेत्र के धनहा-बासी मुख्य मार्ग स्थित तमकुहा के रंगलाल यादव के मकान के समीप गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो इसकी सूचना धनहा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बच्ची की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बच्ची की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। धनहा थाने के द्वारा सीसीटीवी फुटेज कि जांच की जा रही है। जिससे संदिग्ध कि पहचान हो सके।

चर्चा है कि पुलिस को एक फुटेज मिला है। जिसमें एक महिला के साथ बची दिखाई दे रही है। जिसके जांच में पुलिस जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर मामले कि जांच में लग गई हैं। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले में धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।