Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, बदलेगी कश्मीर की तस्वीर

बगहा। राष्ट्रीय एकता जन जागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बगहा के तत्वावधान में रविवार को नगर में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 10:33 PM (IST)
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, बदलेगी कश्मीर की तस्वीर
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, बदलेगी कश्मीर की तस्वीर

बगहा। राष्ट्रीय एकता जन जागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बगहा के तत्वावधान में रविवार को नगर में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार की दोपहर महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न कार्यकम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमनिधि वत्स ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह व रामनगर विधायक भागीरथी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रनीत भाजपा सरकार ने धारा 370 और 35 ए को हटाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया। जो कि वर्षो पूर्व हो जाना चाहिए था। देश सरकार के समर्थन में खड़ा है। आज कश्मीर की आबोहवा धीरे-धीरे बदल रही है। यह प्रयास काफी पहले किया जाना चाहिए था। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव, मधुकर राय, गजेन्द़धर मिश्र, भूपनारायण तिवारी, शम्भू सिंह, भूपनारायण यादव, सुरज सिंह, सतीश वर्मा, सोमेश पाण्डेय, राकेश राव, सुजित चौरसिया, सुमित सिंह, पवन सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, बलराम मिश्रा आदि प्रमुख थे। दूसरी ओर संध्या पहर नगर के आरती होटल में एक देश एक संविधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भेपेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि वर्षो तक एक ही देश में अलग अलग कानून का अनुपालन होता रहा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह हिम्मत दिखाई कि एक देश एक संविधान को लागू किया जाए। आज देश का बच्चा बच्चा सरकार के इस निर्णय की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है। इस कार्यक्रम में विधायक भागीरथी देवी, दीपक राही, ओम निधि वत्स, सुजित चौरसिया, राकेशचंद्र राम, सूरज सिंह , डी.एन तिवारी, सोहन प्रसाद, अखिलेश तिवारी, मदन मोहन प्रसाद समेत कई अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.