Move to Jagran APP

सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा शहर

श्री गुरुनानक देव जी महाराज का जन्मोत्सव मंगलवार को सिख समुदाय ने प्रकाश उत्सव के रूप में उत्साह के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:47 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:47 AM (IST)
सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा शहर
सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा शहर

बेतिया। श्री गुरुनानक देव जी महाराज का जन्मोत्सव मंगलवार को सिख समुदाय ने प्रकाश उत्सव के रूप में उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर में धूमधाम से आकर्षक शोभायात्रा निकाली। मौके पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया। धर्म के प्रति समर्पण देखते बन रहा था। यात्रा के दौरान सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु.. की जयघोष ने माहौल को पूरी भक्तिमय बना दिया। वहीं जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल की जय घोष से शहर का कोना कोना गूंज उठा। श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर तीन बजे से तीन लालटेन चौक अवस्थित गुरुद्वारे से निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंची। कीर्तन में सबसे आगे निशान साहिब चल रहे थे। उनके पीछे श्रद्धालु महिला पुरुष सड़कों पर पानी छिड़क रहे थे और झाडू लगाते हुए धर्म की जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही थी। इनके पीछे पंच प्यारे आकर्षक पोशाक में नगर कीर्तन की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। पंच प्यारे के पीछे महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भजन मंडली श्री गुरूनानक देव महाराज की शान में भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। भजन मंडली के पीछे फूलों से सजी दरबार साहेब की पालकी पूरे शान के साथ आगे बढ़ रही थी। गुरूद्वारे के मुख्य ग्रंथी भाई करमजीत ¨सह शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर रहे थे। इस अवसर पर दरबार साहेब की पालकी पर भक्त नत मस्तक हो रहे थे। शोभा यात्रा में के दौरान दरबार साहेब की पालकी का स्वागत संगत समाज द्वारा किया जा रहा था। हर¨वदर ¨सह ने शोभा यात्रा का स्वागत फूल मालाओं से किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच मिठाई बांटे एवं जल पिलाया। इस तरह का स्वागत का सिलसिला पूरे शहर में देखने को मिला। बताते चले प्रकाश उत्सव के अवसर पर नगर के मुख्य गुरुद्वार पूजा भक्ति कीर्तन से गुलजार हो रहा है। प्रतिदिन गुरुद्वारे में भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। अखंड पाठ भी चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.