कोलंबिया से VTR पहुंचा बिहारी युवक, फ्रांस की पत्नी के साथ देखी वाल्मीकिनगर की खूबसूरती
कोलंबिया में रहने वाले मूल रूप से बिहार के मनोज झा अपनी फ्रांसीसी पत्नी और बेटी के साथ वाल्मीकि टाइगर ...और पढ़ें

जंगल कैंप पहुंचे विदेशी पर्यटक । सौजन्य- वन विभाग
HighLights
कोलंबियाई-फ्रांसीसी परिवार ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की सुंदरता का अनुभव किया।
वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता, गंडक नदी और मंदिरों ने मन मोहा।
मानसून के कारण जंगल सफारी नहीं कर पाने का रहा मलाल।
संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) वन प्रमंडल दो इको टूरिज्म में तेजी से अपनी ख्याति बटोर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम में कोलंबिया में रहने वाले मूल रूप से कोठाईया बिहार के निवासी मनोज झा अपनी फ्रांस की पत्नी क्लॉटील्ड सिन्नी सूजी मैरी तथा दो वर्षीय पुत्री लीला मैरी चंद्रिका लक्ष्मी के साथ वाल्मीकिनगर पहुंचे।
टाइगर रिजर्व के भौगोलिक और नैसर्गिक सुंदरता को देख पर्यटक काफी प्रफुल्लित हुए। मनोज ने बताया कि वाल्मीकिनगर वह पहली बार आए हैं। यहां के बारे में काफी सुना था,। लेकिन जितना सुना था उससे ज्यादा खूबसूरत वाल्मीकि टाइगर रिजर्व है।
हमलोगों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से दीदार करने का मौका मिला। वीटीआर वन क्षेत्र की सुंदरता, गंडक नदी,पहाड़ और यहां के प्राचीन मंदिर को देख कर मन गदगद हो गया। साथ ही वाल्मीकिनगर का शांत माहौल और सुंदर वातावरण देख कर काफी अच्छा लगा।
बुधवार को नर देवी मंदिर,जटाशंकर मंदिर तथा महाकालेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन किए। मानसून सीजन की वजह से वन क्षेत्र में जंगल सफारी के बंद होने के कारण पर्यटक जंगल सफारी का आनंद नही उठा पाए। जिसका उनलोगों को मलाल रहा है। लेकिन फिर कभी मौका मिला तो वो लोग जंगल सफारी करने के लिए वाल्मीकिनगर जरूर आएंगे।
वीटीआर के सुंदर एवं प्राकृतिक वन क्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद उठाएंगे। वाल्मीकिनगर के खूबसूरत वादियों के भ्रमण के लिए चार दिवसीय दौरे के क्रम में आए हैं । फिर 15 अगस्त को वापस लौट जाएंगे।
पर्यटकों ने बताया कि नारायणी नदी महाकालेश्वर मंदिर और घाट के नजदीक त्रिवेणी संगम का दर्शन अत्यंत रोमांचक रहा, इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है।
