शादी में बार गर्ल्स का डर्टी डांस; संग लगाए ठुमके, फिर कर दी फायरिंग ...VIDEO VIRAL
बिहार के बेतिया में एक भाजयुमो नेता के भाई ने शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए। फिर, जमकर फायरिंग करने लगा। घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मच गया है।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 06 Mar 2018 10:32 AM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 08:00 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। शादी के दौरान बार बालाओं के साथ डांस में जब सुरूर चढ़ा तो युवक जमकर फायरिंग करने लगा। इससे आसपास का इलाका थर्रा उठा। लेकिन, किसी को मना करने की हिम्मत नहीं हुई। करीब चार महीने के बाद अब घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मच गया है। घटना बिहार के बेतिया की है।
जानकारी के अनुसार बीते 19 नवंबर को बेतिया में एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के डांस का प्रबंध किया गया था। इस दौरान एक युवक ने पहले बार बालाओं के साथ डांस किया, फिर जमकर फायरिंग की। आरोपित युवक भाजयुमो नेता व जिला पार्षद रिंकी गुप्ता का भाई बताया जा रहा है।
घटना के करीब चार महीने बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इससे मचे हड़कम्प को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पश्चिम चंपारण के एसपी जयंतकांत के अनुसार पुलिस ने वीडियो की कॉपी प्राप्त कर जांच आरंभ कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें