नगर में कुल 11 स्थलों पर होगा झंडोत्तोलन, बदला नजर आएगा प्रखंड का ध्वजारोहण स्थल
बगहा। इस बार कोविड के संक्रमण के गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर के सभी स्थलों पर गणतंत्र
बगहा। इस बार कोविड के संक्रमण के गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर के सभी स्थलों पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम होगा। पूर्व से चयनित सभी 11 सरकारी विभाग के स्थलों पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें सबसे पहले अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर सुबह के आठ बजे झंडा फहराया जाएगा। अंत में स्थानीय थाना परिसर में सुबह के साढे 10 बजे यह कार्य होगा। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय में 8.30 पर, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर 8.50, पशु चिकित्सालय पर नौ बजे, नगर पंचायत में 9.10, राजस्व कचहरी पर 9.20, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 9.40,सिचाई विभाग परिसर में 9.50 ग्रामीण कार्य विभाग में 10 बजे। वहीं 10.15 पर स्थानीय पोस्ट ऑफिस में यह कार्यक्रम होगा। एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि सभी निर्धारित स्थलों पर इसकी तैयारी चल रही है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आगामी मंगलवार को है। जिसके लिए सभी स्थलों पर साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य अपने अंतिम चरण में है। इधर प्रखंड मुख्यालय पर इस बार ध्वजारोहण का स्थल नए लुक में दिखेगा। इस बार टाइल्स लगाया गया है। साथ हीं इस स्थल को ऊंचा भी किया गया है। जिसका कार्य अंतिम चरण में है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पुराने हो चले भवन का मरम्मत रंग रोगन का कार्य भी जोर शोर से चल रहा है। जिससे इस बार प्रखंड का नजारा बदला-बदला दिखेगा। कोरोना गाइडलाइन के तहत होगा झंडोत्तोलन बगहा। स्वतंत्रता दिवस के तरह इस बार गणतंत्र दिवस का भी आयोजन होगा। जिसमें सभी प्रोटोकॉल का पालन होगा। इसमे आम लोग को नहीं बुलाया जाएगा। गिने चुने लोगों के बीच ध्वजारोहण किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों व स्वतंत्रता सेनानियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करना है। किसी तरह के झांकी, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। इससे संबंधित गाइडलाइन भी मिल गई है। हालांकि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्य के लिए झंडा फहराये जाने वाले स्थलों पर साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। पर, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि इसमें भीड़ भाड़ नहीं हो। शांतिपूर्ण तरीके से सभी कार्य संपन्न हो। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने दी। बताया कि आमंत्रण पत्र की जगह गिने चुने लोगों को फोन से इसकी सूचना दी जा रही है। बताया कि कोरोना के सरकारी नियमों के तहत सभी आयोजन होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। बता दें कि बीते वर्ष के मार्च से ही कोरोना का कहर कई देशों में व्याप्त है। जिसके कारण सभी तरह के भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों पर पाबंदी है।