सीमा क्षेत्र विकास योजना के तहत 15.62 करोड़ की योजना पर होगा काम
सीमा क्षेत्र विकास योजना के तहत सीमा क्षेत्र से लगे प्रखंडों में 15.62 करोड़ की येाजना पर काम होगा। शनिवार को सीमा क्षेत्र विकास योजना के तहत उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में इस पर विचार किया गया।
बेतिया । सीमा क्षेत्र विकास योजना के तहत सीमा क्षेत्र से लगे प्रखंडों में 15.62 करोड़ की येाजना पर काम होगा। शनिवार को सीमा क्षेत्र विकास योजना के तहत उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में इस पर विचार किया गया। बैठक में अन्य बातों के अलावा गौनाहा के जमुनिया को आदर्श ग्राम में तब्दील करने पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। इस गांव को आदर्श ग्राम बनाने में 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह काम वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, कौशल विकास, खेल-कूद, टूरिज्म एवं अन्य समाजिक प्रक्षेत्र से संबंधित योजनाओं को अनुमोदित किया गया। यह बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित की गई। जिसमें डीडीसी के अलावा जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, संबंधित प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता, संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों तथा अंचलाधिकारियों एवं सीमा सुरक्षा बल से संबंधित सेनानायकों द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के महत्व एवं इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गयी। जिला योजना पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम की मार्गदर्शिका एवं प्रस्तावित योजनाओं की योजनावार जानकारी दी गई।