मोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ा
धनहा थाना के बांसी-मधुबनी मुख्य मार्ग पर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे दो लोगों ने तालाब में मछली मार रहे मछुआरों से मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया।
बगहा। धनहा थाना के बांसी-मधुबनी मुख्य मार्ग पर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे दो लोगों ने तालाब में मछली मार रहे मछुआरों से मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया। भागने के क्रम में मछुआरों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार की देर रात लगभग 10:00 बजे बांसी मधुबनी मुख्य मार्ग के सटे तालाब में समसेरवा निवासी शत्रुघ्न साहनी, चौथी चौधरी समेत अन्य मछुआरे मछली मार रहे थे। चौथी चौधरी एवं शत्रुघ्न चौधरी दोनों सड़क के किनारे बैठकर मोबाइल से गाना सुन रहे थे। तभी बांसी की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे दो बाइक सवार र¨वदर राम एवं विवेक राय दोनों मधुआ निवासी ने झपट्टा मारकर मछुआरों का मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया। दोनों मछुआरों ने बाइक पकड़ लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर अगल-बगल में बैठे सभी मछुआरे वहां पहुंच गए और उन दोनों को पकड़ लिया। मछुआरों ने धनहा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची धनहा पुलिस की टीम ने उक्त दोनों लोगों को बाइक समेत पकड़ कर थाने ले आई। शत्रुघ्न साहनी के आवेदन पर कांड संख्या 187 / 18 दर्ज करते हुए उक्त दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।