कुमारबाग स्टेडियम में हुआ दो दिवसीय खेल महोत्सव
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कुमारबाग स्टेडियम में दो दिवसीय खेल महोत्सव का सोमवार को आयोजित किया गया।
बेतिया। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कुमारबाग स्टेडियम में दो दिवसीय खेल महोत्सव का सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चनपटिया विधायक प्रकाश राय, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने खेल महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों का हौसल अफजाई किया। वहीं विधायक प्रकाश राय ने फूलबॉल खेल कर युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व है। इसमें सभी को दिल खोल कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं वक्ताओं ने कहा कि युवा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सशक्तिकरण को परिभाषित कर सकते है। महोत्सव की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक शालू ने बताया कि इस विततीय वर्ष में कुल 09 प्रखंडों में ग्रामीण खेल प्रतियोगता आयोजित की जा रही है, जिसमें फुटबॉल, वाँलीबाल, बैडमिटन, कबड्डी तथा दौड़ आदि शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा केन्द्र के विजयेंद्र तिवारी, अखिलेश कुमार, रितेश कुमार, शुभम चौबे, हिमांशु कुमार, प्रीति कुमारी, लोकेश कुमार, पोखराज कुमार कुशवाहा, खेल प्रशिक्षक चन्द्रिका महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर काफी संख्या में नेहरु युवा केंद्र के सदस्य व खेल प्रेमी मौजूद थे।