घर में बनेगा शौचालय तो बहन- बेटियां होंगी सुरक्षित
बगहा। रविवार को मिशन मर्यादा के तहत विभिन्न गांवों में चलाए जा रहे कार्यक्रम का जायजा लेने उप विकास
बगहा। रविवार को मिशन मर्यादा के तहत विभिन्न गांवों में चलाए जा रहे कार्यक्रम का जायजा लेने उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद ¨सह ने खटौरी गांव पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले गांव में खुले सत्याग्रह केंद्र का निरीक्षण की। तत्पश्चात खटौरी मध्य विद्यालय के प्रागंण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को अपने संबोधन में अधिकारी ने स्वच्छता का पाठ ग्रामीणों को पढ़ाते हुए कहा हि खुले में शौच से कई प्रकार की बीमारियां होती है। साथ ही बहन बेटियों को भी घर से बाहर जाना पड़ता है। यह कितने शर्म की बात है। इसे तुरंत बंद किया जाए। कहा कि हर हाल में आगामी माह के दो अक्टूबर तक पूरे पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने की कवायद चल रही है। इसमें हमारे कर्मियों एवं अधिकारियों के साथ ग्रामीणों का भी सहयोग चाहिए। जिससे जल्द से जल्द इस पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जा सके। इस क्रम में सभी स्वच्छता सत्याग्रहियों को भी मार्निंग फॉलो, जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही रैली एवं रात्रि चौपाल के तहत निरंतर इस कार्यक्रम को आगे बढाने की नसीहत दी। सभी नोडल पदाधिकारियों को चल रहे कार्यो की समीक्षा एवं निरंतर मॉनीट¨रग की हिदायत भी दी। जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। ग्रामीणों को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत मिलने वाले राशि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जिसके घर पर अभी तक शौचालय नहीं बना है। उनकी मदद कर उनसे आवेदन लेकर इसे जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर बीडीओ जितेन्द्र ¨सह, पीओ शशिकांत श्रीवास्तव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि जावेद खान, मुखिया मंसा देवी, आवास कर्मी प्रेम गुंजन कुमार, लोहिया स्वच्छता मिशन के प्रखंड समन्वयक सुरेन्द्र ¨सह समेत अन्य ग्रामीण एवं स्वच्छाग्रहियों में सोहन साह, अशोक राम, धनेश कुमार, मनीष ¨सह आदि उपस्थित रहें।