आज दिया जाएगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, तैयारी पूरी
हरनाटांड़, लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है।
बगहा। हरनाटांड़, लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और बुधवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व की समाप्ति होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में विधि के अनुसार सभी पूजा सामाग्री आवश्यक मानी जाती है। नहाय-खाय के दौरान छठ व्रत करने वाली महिलाओं व पुरुषों ने चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाया। इसके साथ ही सोमवार को व्रत रखकर खरना की तैयारी भी शुरू कर दी। सोमवार की संध्या पहर छठ व्रतियों ने गुड़ और चावल की विशेष खीर बनाई। जिसे व्रती के खाने के बाद लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। उल्लेखनीय है कि इस पर्व में छठ व्रती पूरी पवित्रता का ख्याल रखते हैं। नहाय-खाय के बाद खरना के अनुष्ठान को लेकर सोमवार को छठ व्रतियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। हरनाटांड़ छठ घाट पर भी अंतिम तैयारियां हो रही हैं। घाट के चारों तरफ साफ सफाई कर दी गई है। यहां पंडाल भी सज गए हैं। मंच का निर्माण किया जा चुका है और मूर्ति स्थापित करने की कवायद चल रही है। जबकि घाट पर पें¨टग का कार्य भी अंतिम चरण पर है। इधर पर्व को लेकर घरों से लेकर बाजार तक रौनक बढ़ गई है। सोमवार को लौकरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने हरनाटांड़ स्थित छठ घाट का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। कहा कि सभी छठ घाट पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दलबल मौजूद रहेंगे।