गणतंत्र दिवस पर उत्साह का रहा माहौल, आन बान शान से लहराया तिरंगा
बगहा। 71वें गणतंत्र दिवस पर पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। सरकारी गैर सरकारी संगठनों ने भी धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया।
बगहा। 71वें गणतंत्र दिवस पर पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। सरकारी, गैर सरकारी संगठनों ने भी धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। सबसे पहले एसडीपीओ कार्यालय से प्रारंभ यह कार्यक्रम स्थानीय थाना पर समाप्त हुआ। कार्यालय के साथ-साथ भगत सिंह चौक पर भी एसडीपीओ अर्जुन लाल ने तिरंगे को सलामी दी। इससे पूर्व जवानों ने परेड किया। इसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रमुख निर्मला देवी ने झंडोत्तोलन किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ रंजना कुमारी, पशु चिकित्सालय में डॉ. मनोज चौधरी, सिचाई विभाग परिसर में कार्यपालक अभियंता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद सावित्री देवी, राजस्व कचहरी पर सीओ विनोद मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। बीआरसी में भी कार्यक्रम की धूम रही। थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने तिरगे को सलामी दी। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जितेन्द्र सिन्हा, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, विधायक भागीरथी देवी, अंचल पुलिस निरीक्षक कपूर नाथ शर्मा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मुखिया जितेन्द्र बहादुर सिंह, सदाकांत शुक्ला, जावेद खान, ओबैदूर्रहमान आदि सभी गणमान्य उपस्थित थे।
---------------
राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के कार्यालयों पर भी हुआ झंडोत्तोलन
गणतंत्र दिवस पर राजनीतिक दल भी पीछे नहीं रहा। सिचाई विभाग परिसर के बाहर जदयू ने धूमधाम से मनाया। जबकि कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष मोतिउर रहमान की ओर झंडोत्तोलन किया गया। भाजपा कार्यालय में विधायक भागीरथी देवी के साथ ही नगर अध्यक्ष अभिषेक राय, जनक साह, मंजय निराला, राजू पांडेय, पूनम द्विवेदी की मौजूदी में ध्वजारोहण किया गया। आंबेडकर चौक पर इस विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर झंडा फहराया। लोक जागरण मंच के तरफ से कर्पूरी आश्रम में यह कार्य संपन्न किया गया। जिसमें मो. सलाउद्दीन, मो. एकबाल आदि मौजूद थे। मानव सेवा संगठन के कार्यालय में भी गणतंत्र की धूम रही। भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दक्षिणी अजय शुक्ला ने धोकराहा पंचायत के पीपरा गांव में झंडोतोलन किया गया।
-------------- बजरंग दल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
गणतंत्र दिवस पर बजरंग दल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व आमलोग शामिल हुए। यात्रा 1071 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई। जो नगर के नीलकंण नर्मदेश्वर मंदिर से हिद सिनेमा के रास्ते नई बाजार तक पहुंची। वहां से सरयुग सिंह चौक होकर अम्बेदकर चौराहा होते हुए गोलाबाजार और भुवनेश्वर चौक तक गई। शांतिपूर्ण ढंग से निकली यह यात्रा वापसी में संस्कृत विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व दल के आशीष कुमार ने किया। यात्रा में हरेंद्र पांडेय, निशांत रंजन शुक्ल, संदीप पटेल, मुरारी कुमार, गिफ्फी सिंह, मुन्ना यादव, सोनू शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, रौशन अमृत, दिनेश मुखिया, राजेश यादव, मंजय निराला, जनक साह, लक्ष्मीनारायण शुक्ल, अनुराग मिश्र आदि शामिल थे।
---------
विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
विद्यालयों के तरफ से आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सादे समारोह के दौरान स्थानीय थाने में प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर एसडीपीओ अर्जुन लाल ने सम्मानित किया। साथ ही साइकिल रेस व दौड़ में शामिल छात्र- छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान शिक्षक संदीप मिश्रा, थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक कपूर नाथ शर्मा, सदाकांत शुक्ला, नाथ शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में 12 विद्यार्थियों को यह सम्मान दिया गया।