Move to Jagran APP

गांधी के रास्ते पर चलकर देश को भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति : यशवंत सिन्हा

पूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश को सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 10:58 PM (IST)
गांधी के रास्ते पर चलकर देश को भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति : यशवंत सिन्हा
गांधी के रास्ते पर चलकर देश को भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति : यशवंत सिन्हा

बेतिया । पूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश को सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकती है। अगर गांधीजी जिदा होते तो नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध अवश्य करते क्योंकि गांधीजी संप्रदायवाद में विश्वास नहीं करते थे। वे शनिवार को भितिहरवा में जनता दल राष्ट्रवादी के जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों का रोजगार के लिए पलायन नीतीश सरकार की देन है। प्रतिवर्ष 40 लाख लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि की हालात बदतर है । नीतीश कुमार वादे तो करते हैं परंतु निभाते नहीं हैं। आज बिहार में नए आंदोलन की शुरुआत होनी चाहिए जो गांधी और जयप्रकाश नारायण के आंदोलन की तरह हो। अपराधी किस्म के लोग राजनीति में नहीं आएं, ऐसी आग पैदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नए आंदोलन की शुरुआत भितिहरवा की पवित्र भूमि से हो रही है जिसका उद्देश्य बेहतर बिहार, अपराध व शोषण मुक्त बिहार है। पूर्व केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि गरीबों को दो रुपये किलो चावल और 3 रुपये किलो गेहूं देने का निर्णय पूर्व की सरकार का था। कहा कि नीतीश सरकार के हटने के बाद ही बिहार का बेहतर विकास संभव है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने कहा कि गांधीजी, पंडित राजकुमार शुक्ल के बुलावे पर चंपारण आए थे। यहां किसानों की दुर्दशा देखी तथा आंदोलन के माध्यम से निलहों से देश को आजादी दिलाई। उसी संकल्प के साथ ऐतिहासिक धरती भितिहरवा से बिहार बचाओ तथा बेहतर बिहार बनाने का शंखनाद किया गया है । सभा के पूर्व नेताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन मोहब्बत शराफत रहमान ने किया। अन्य वक्ताओं में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रदेश महासचिव विनय राम, रंजन कुमार यादव, अवधेश कुमार, सुरेश चौधरी, बलिस्टर यादव, डॉ रतन मंडल, प्रधान महासचिव डॉ अमरनाथ सिंह, नंदलाल राम चंद्रशेखर तिवारी, विक्की कुमार, सुनील ठाकुर आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.