Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में मदरसा के पास बरात में बैंड बजाने से रोका, दो गुटों में मारपीट

West champaran news बेतिया के जगदीशपुर में मदरसा के पास मारपीट के बाद करीब छह लोग घायल। बरात में भगदड़ के बाद दुल्हे व रिश्तेदारों को छोड़कर सभी बराती भाग गए। मारपीट की घटना के तहकीकात में जुटी पुलिस।

By Sunil TiwariEdited By: Dharmendra Kumar SinghPublished: Tue, 29 Nov 2022 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 09:34 AM (IST)
पश्चिम चंपारण में मदरसा के पास बरात में बैंड बजाने से रोका, दो गुटों में मारपीट
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में मारपीट की घटना। फोटो-जागरण

बेतिया, जासं। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में बीती रात आई बरात में बैंड बाजा बजाने को लेकर विवाद में दो गुटों में बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हैं। बरात में भगदड़ मच गई। दुल्हा के नाते रिश्तेदारों को छोड़कर सभी बराती भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महुआवा गांव के दिनेश महतो की बेटी कुसुम कुमारी की शादी को लेकर सोमवार की रात 8:30 बजे बरात आई थी।

loksabha election banner

मझौलिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी श्री महतो के पुत्र रामप्रवेश कुमार की बरात सजधजकर दुल्हन के दरवाजे पर जा रही थी। बरात जैसे महुआवा मदरसा के पास पहुंची तो कतिपय लोग सामने आ गए और बैंड बजाने से रोकने लगे। इसको लेकर कहासुनी हुई। किसी तरह से बरात आगे बढ़ी। तभी छत से पत्थरबाजी होने लगी जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर किया गया। घायलों में शिव नाथ महतो, पवन कुमार, श्याम महतो, लक्ष्मण महतो की हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया है। जिनका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।

गांव में कैंप कर रही तीन थानों की पुलिस

घटना की सूचना मिलते हीं गांव में नौतन, मुफस्सिल और जगदीशपुर थाने की पुलिस कैंप कर रही है। अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। गांव में दंगा वाहन गश्त लगा रही है। थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि लड़की पक्ष के द्वारा 11 मजद सहित सहित 40-50 अज्ञात पर केस किया गया है। जिसमें सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस कैंप कर रही है।

वाहनों को क्षति, चालक से मारपीट

दूल्हन के पिता दिनेश महतो ने बताया कि बैंड के कलाकारों के साथ भी मारपीट की गई है और मोबाइल छीन लिया गया है। पिकअप ड्राइवर को मारपीट कर जख्मी कर दिए हैं। बरात में भगदड़ मच गई। सभी बराती भाग गए। इस वजह से उनके स्वागत सत्कार के लिए बना खाना भी बर्बाद हो गया है।

डर के साए में हुई शादी

मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। किसी तरह से डर के साए में शादी हुई है। सुबह होने से पहले हीं दुल्हा और उनके स्वजनों की विदाई कर दी गई है। ताकि माहौल खराब होने पर कोई समस्या नहीं आए।

पुलिस हिरासत में ये लोग

अशरफ अली,वाजिद मियां,इसहाक मियां ,सोहेल अंसारी,साहेब आलम,इमरान अंसारी,जावेद मियां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.