विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजस्वी यादव की पार्टी राजद में पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष पद पर घमासान, 11 दावेदार मैदान में

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:19 PM (IST)

Bihar RJD Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पश्चिम चंपारण जिला कमेटी भंग होने के बाद नए जिलाध्यक्ष के चयन ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा। फाइल फोटो

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Tejashwi Yadav RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पुरानी जिला कमेटी भंग होने के बाद पश्चिम चंपारण में नए संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है।

जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर शुक्रवार को संतघाट स्थित राजद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी की अध्यक्षता और प्रधान महासचिव अमर यादव के संचालन में हुई इस बैठक में पद को लेकर खींचतान खुलकर सामने आ गई।

west champaran rjd meeting

11 नेताओं ने ठोका दावा

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कुल 11 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश कर माहौल गरमा दिया।

दावेदारों में अमर यादव, प्रभु यादव, राजेश यादव, इंद्रजीत यादव, तनवीर हसन उर्फ पॉली, कादीर अंसारी, आफताब आलम, मनोहर ठाकुर, साहिल समीर उर्फ सोनू, अमजद खान और सादिक खान शामिल हैं।

हालांकि प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले से केवल चार वरिष्ठ नेताओं के नाम ही अंतिम मुहर के लिए भेजे जाएंगे।

कड़े मापदंड तय किए गए

पार्टी नेतृत्व ने नए अध्यक्ष के चयन के लिए कड़े नियम व मापदंड निर्धारित किए हैं। इसके तहत नए जिलाध्यक्ष की अधिकतम उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही यह अनिवार्य शर्त भी रखी गई है कि जो नेता जिलाध्यक्ष बनेगा, वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी नहीं होगा।

पांच सदस्यीय कमेटी गठित

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को पटना में तेजस्वी यादव ने जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पांच सदस्यीय विशेष समन्वय टीम गठित की थी। इस टीम में साहेब हुसैन अंसारी, अमर यादव, मुन्ना त्यागी, प्रभु यादव और मजहर आलम को शामिल किया गया है।

अब यह टीम आठ सितंबर को होने वाली अगली बैठक में विचार-विमर्श कर प्रस्तावित चार नामों की सूची पर अंतिम सहमति बनाने का प्रयास करेगी।