Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने नाव से पहुंचीं शिक्षिका, सूखा राशन वितरित

बेतिया। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद के लिए राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कुमारबाग क

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद करने नाव से पहुंचीं शिक्षिका, सूखा राशन वितरित
बाढ़ पीड़ितों की मदद करने नाव से पहुंचीं शिक्षिका, सूखा राशन वितरित

बेतिया। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद के लिए राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कुमारबाग की महिला शिक्षक सह समाजसेवी मेरी एडलीन नाव के सहारे बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंची। इस दौरान मझौलिया प्रखंड के डुमरी महनवा और रामपुरवा महनवा के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दिया। मौके पर उन्होंने बताया कि डुमरी महनवा गांव में करीब-करीब 100 से ज्यादा घर पानी से घिरा हुआ है। अधिकांश लोगों के घर में पानी घुसा हुआ है। गांव के चारों तरफ पानी ही पानी है। जिसके कारण मुख्य सड़क से गांव तक पहुंचने के लिए नाव के अलावा कोई साधन नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्होंने ग्रामीणों की मदद से नाव पर सूखा राशन लादकर बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाया। उन्होंने लोगों के बीच सूखा राशन, खाद्य सामग्री चूड़ा, चीनी, मास्क आदि का वितरण किया। बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उनके साथ दिल्ली की मिल्स ऑफ हैपिनेस संस्था की फाउंडर आंचल शर्मा भी आगे आई है। बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन वितरण में उनकी बहन मेरी जैकलीन और प्रिसी रोबर्ट, डायमंड रोबर्ट भी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.