संकल्प लें, अब किसी को नशा नहीं करने देंगे
बगहा। हम सब लोग शराब का सेवन नहीं करेंगे। अपने आस पास शराब बिकने और पीने नहीं देंगे। हम सब लोग आज शपथ ले रहे है।
बगहा। हम सब लोग शराब का सेवन नहीं करेंगे। अपने आस पास शराब बिकने और पीने नहीं देंगे। हम सब लोग आज शपथ ले रहे है। उक्त बातें नगर थानाध्यक्ष मो. अयूब ने कहते हुए स्वयं के साथ सभी पुलिस पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। वहीं बगहा एक प्रखंड पदाधिकारी शशिभूषण सुमन सीओ उदयशंकर मिश्र आदि के अगुवाई में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि 30 मार्च 2016 को बिहार उत्पाद संसोधन अधिनियम को पारित करने के दौरान समस्त विधान मंडल में मदिरा सेवन न करने का संकल्प लिया गया था। पूर्व में शपथ 05 अप्रैल 2016 को लिया गया था। अब इसे सरकार ने दोबारा दोहराते हुए शराब बंदी को पूरी तरह से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 26 नवबंर को पूरे राज्य में सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आदि सभी शपथ ले रहे है।इस अवसर पर हम लोग शपथ लेते हुए स्वंय अपने आप को तथा अपने आस पास के लोगों को शराब नहीं पीने के लिए जागरूक करने का केवल शपथ ही नहीं लेना है। बल्कि सभी को इसके लिए लगातार जागरूक करना भी है। वहीं दूसरी ओर नगर के बगहा एक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कर प्राचार्या डा. सरोज कुमारी, रतनमाला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार उपाध्याय, मध्य विद्यालय बालक और कन्या आदि सहित नगर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मद्य निषेध के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते हुए लोगों को जागरूक करने का काम पूरे नगर सहित क्षेत्र में किया गया।