कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस, आरोपित ने किया आत्मसमर्पण
बगहा। फेसबुक पर एक न्यायिक दंडाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपित की संपत्ति की कुर्की गुर
बगहा। फेसबुक पर एक न्यायिक दंडाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपित की संपत्ति की कुर्की गुरुवार को पठखौली ओपी व लौकरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से की। कुर्की की सूचना मिलने के बाद कांड में फरार चल रहे आरोपित व सेमरा घुसुकपुर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिससे उसका घर सुरक्षित बच गया। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर कांड के जांचकर्ता और पुलिस निरीक्षक रामबाबु कापर, पठखौली ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार भारती पुलिस बल के साथ लौकरिया थाना पहुंचे और लौकरिया थाने के साथ उक्त थाना क्षेत्र के सेमरा घुसुकपुर गांव पहुंचे और फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की। पुलिस जब उसके घर की कुर्की जब्ती कर रही थी तो उसी समय न्यायालय से एक व्यक्ति पहुंचा और सबूत दिखाया कि इस कांड में फरार चल रहे अभियुक्त ने आज ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोकते हुए सामग्री को वापस कर दिया। विदित हो कि स्थानीय न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी मो. अकरम ने पठखौली ओपी में कांड संख्या 464/18 दर्ज कराते हुए सेमरा घुसुकपुर गांव निवासी अर¨वद कुमार गुप्ता व सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नामजद किया था। आरोप था कि इन दोनों लोगों द्वारा फेसबुक पर उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की जांच की तो आरोप सत्य पाए गए। इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दूसरा फरार चल रहा था।