गन्ने की तौल में घालमेल, किसानों ने किया हंगामा
बगहा। ठकराहां के नाराज किसानों ने गन्ना विक्रय समस्या को लेकर विष्णु सुगर मिल गोपालगंज प्रबंधन पर मन
बगहा। ठकराहां के नाराज किसानों ने गन्ना विक्रय समस्या को लेकर विष्णु सुगर मिल गोपालगंज प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए रविवार को क्रय केन्द्र पर गन्ने की खरीद को बंद करा दिया और जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि उन्नत , सामान्य व रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की तौल एक ही रेट पर किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर किसानों की हकमारी है। जिसे किसान अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों की मजबूरी का भरपूर फायदा मिल प्रबंधन उठा रहा है। किसान आम खर्चो को लेकर गन्ने की बिक्री कर रहे हैं। इसके साथ खेत खाली करने के लिए किसान गन्ने की बिक्री को मजबूर हैं। तौल कर्मी के मिलीभगत से किसानों का गन्ना 170 रूपया प्रति ¨क्वटल की दर से खरीदा जा रहा है। आक्रोशित किसानों ने तौल कर्मियों पर घटतौली का आरोप भी लगाया। वरीय अधिकारीयों से जांच कर कार्रवाई करने कि मांग की। किसान सत्येंद्र तिवारी, गोपालजी दास, रौशन कुमार, महिपाल आदि ने बताया कि मिल के कर्मी किसानों का जमकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। जिसका विरोध कोई नहीं कर रहा। दूसरी ओर मिल कर्मी ने कहा कि तौल केंद्र पर सिर्फ रिजेक्ट वेराइटी का ही टिकट उपलब्ध है। इसलिए रिजेक्ट की दर पर गन्ने की खरीद की जा रही है।