भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक
इनरवा, सीमावर्ती इनरवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खम्हिया में 47वीं बटालियन के इनरवा बीओपी के अधिकारियों व जवानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
बेतिया। इनरवा, सीमावर्ती इनरवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खम्हिया में 47वीं बटालियन के इनरवा बीओपी के अधिकारियों व जवानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर एएसआई पवन कुमार ने छात्र छात्राओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की अपील की। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि किसी तरह का भ्रष्टाचार आपको दिखाई दे तो एसएसबी व नजदीकी पुलिस को सूचना दे ससमय कार्रवाई होगी। वही शिक्षक रमेश कुमार गिरी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक दीमक है, जो धीरे धीरे देश को खोखला कर देता है। हमे भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने की जरूरत है। तब ही हमारे राष्ट्र का सही मायने में विकास होगा। वही एसएसबी जवानों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।मौके पर एसएसबी के एचसीजीडी प्रणव कुमार, सिटीजीडी सतदल डेका, लवानी किशन, हरिलाल, प्रधानध्यापक रामसागर शर्मा, रामजीत राम, अली इमाम, बेबी कुमारी, विजय उमासेन, सकुन्तारा खातून सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।