एसडीओ ने गन्ना तौल केंद्र का किया औचक निरीक्षण
बेतिया। मझौलिया, किसानों के द्वारा घटतौली की शिकायत एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार की देर संध्या अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान ने चीनी मिल के विभिन्न गन्ना क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
बेतिया। मझौलिया, किसानों के द्वारा घटतौली की शिकायत एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार की देर संध्या अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान ने चीनी मिल के विभिन्न गन्ना क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में किसानों ने शिकायत किया कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना में घाटोली की जा है। सामान वैरायटी का गन्ना चीनी मिल प्रबंधन द्वारा नहीं लिया जाता है, जबकि अन्य चीनी मिलों में सभी प्रकार के वैराइटी का गन्ना लिया जा रहा है। कैलेंडर के हिसाब से चालान नहीं दिया जाता है। केवल अपने निजी किसानों एवं पैरवी वाले किसानों को गन्ना का पर्ची दिया जाता है। किसानों ने यह भी शिकायत किया कि पिछले 4 वर्षों से चीनी मिल प्रबंधन गन्ना से लदे वाहनों द्वारा मुख्य सड़क को अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में विशेषकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है। क्योंकि मोतीलाल हाई स्कूल चीनी मिल के सटे ही है चीनी मिल। यहां के प्रबंधन द्वारा तमाम अनियमितताएं किसानों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को साथ किया जाता है। पिछले वर्ष चीनी मिल प्रबंधन ने जिला एवं प्रखंड प्रशासन को समझौता के तहत लिखित दिया था कि इस वर्ष मुख्य सड़क को जाम से मुक्त रखा जाएगा। लेकिन स्थिति वही की वही रही। किसान नेता अशोक मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष किए गए समझौता पर चीनी मिल प्रबंधन अमल नहीं करती है, तो प्रबंधन के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज किया जाएगा। किसानों की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान ने चीनी मिल के खाली एवं भर्ती गन्ना तोल कांटा का गहन जांच विभिन्न प्रकार के भाटों के साथ करते हुए चीनी मिल के गन्ना विभाग कर्मी सचिन कुमार से जानकारी ली। वहीं गन्ना महाप्रबंधक जय प्रकाश त्रिपाठी से किसानों की समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए नया गाइडलाइन जारी किया। इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान ने बताया कि औचक निरीक्षण का जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक हरिशंकर राम, चीनी मिल के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।