वैज्ञानिक तरीके से करें अपहरण कांड की जांच : डीआइजी
बगहा। रामनगर, टीम गठित कर वैज्ञानिक तरीके से गोला बाजार के व्यवसायी के अपहरण कांड की जांच करें। उक्त
बगहा। रामनगर, टीम गठित कर वैज्ञानिक तरीके से गोला बाजार के व्यवसायी के अपहरण कांड की जांच करें। उक्त बातें शुक्रवार को निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद ने एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता से कही। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में रिजल्ट मिलना चाहिए। इस बात को एक महीने हो गए हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में दो गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया कि पहले अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके कारण जांच में कुछ परेशानी हुई है। पर अब इसकी दूसरे ढंग से छानबीन की जा रही है। कॉल डिटेल्स आदि के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। इसके अन्य ¨बदुओं पर पड़ताल चल रही है। जल्द ही इसमें सकारात्मक खबर मिलेगी। जांच हो रही है। इस निरीक्षण के क्रम में डीआइजी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों को लेकर तत्पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कांडों की जांच में टालने वाला रवैया नहीं चलेगा। गंभीर तरह के मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका जल्द से जल्द निष्पादन करें। इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ रणधीर कुमार ¨सह को भी कई निर्देश अधिकारी ने दिए। बताया कि आज का निरीक्षण एसडीपीओ कार्यालय से संबंधित है। जिसकी समीक्षा एवं निरीक्षण का कार्य चल रहा है। समीक्षा के उपरांत ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसआइ नितेश कुमार के साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।