Move to Jagran APP

तालाब में तब्दील हुई सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी

बगहा। गोब‌र्द्धना प्रखंड मुख्यालय रामनगर से गुदगुदी पंचायत को सीधे जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:13 AM (IST)
तालाब में तब्दील हुई सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी
तालाब में तब्दील हुई सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी

बगहा। गोब‌र्द्धना प्रखंड मुख्यालय रामनगर से गुदगुदी पंचायत को सीधे जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान हैं। हल्की बरसात के बाद से ही इसके बड़े गड्ढे में पानी जमा हो जाता है। इस वजह से पूरी बरसात आधा दर्जन गांव के लोग बेहाल रहते हैं। इसे पार करने में अधिकांश बाइक सवार अपना संतुलन खो देते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। नतीजा इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय शंभू गिर व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक गिरि ने बताया कि गुदगुदी गांव की मुख्य सड़क वर्षो से जर्जर होकर जलजमाव का शिकार है। चार सौ मीटर के हिस्से में विशाल गड्ढे उभर आए हैं। जो पानी जमने पर तालाब जैसे दिखने लगते हैं। चमरडीहा बड़गांव, सेवरही बलुअहवा, हरिहरपुर, सेवरही बरवा, वृन्दावन, सिसवाडीह आदि गांव के लोग रोजाना इसी को पार कर रामनगर या दूसरी पंचायत आते जाते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.