बाढ़पीड़ितों को मिला चूड़ा-गुड़
ठकराहा के धूमनगर पंचायत में बाढ़ प्रभावित परिवारों में गुड़, चिउरा व प्लास्टिक का वितरण स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया।
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM (IST)
बगहा। ठकराहा के धूमनगर पंचायत में बाढ़ प्रभावित परिवारों में गुड़, चिउरा व प्लास्टिक का वितरण स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया। वितरण के संबंध में ठकराहा सीओ राजेश कुमार सिंह, बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ से चूल्हा प्रभावित परिवारों के बीच 2 किलो चिउरा एवं आधा किलो गुड़ एवं एक-एक प्लास्टिक का वितरण किया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था भी की गई है। राहत का वितरण विधायक प्रतिनिधि रविंद्र तिवारी की देखरेख में किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें