पीड़ितों की सेवा ही रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की अनुमंडल इकाई के सदस्यों ने शुक्रवार को गौनाहा प्रखंड के परसा गांव में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
बेतिया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की अनुमंडल इकाई के सदस्यों ने शुक्रवार को गौनाहा प्रखंड के परसा गांव में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गौनाहा अंचल के परसा गांव के छह अग्नि पीड़ित परिवारों को तिरपाल, मच्छरदानी, कंबल, बाल्टी, शाल, बेडशीट आदि वितरित किया गया। पीड़ित परवेज आलम, तबरेज आलम, सबर्रज आलम, मुमताज आलम, आफताब आलम, शेख आरिफ को सोसायटी की ओर से राहत सामग्री देने पर ग्रामीणों ने बधाई दी। रेड क्रॉस के सचिव डा. फैसल सिद्दीकी, संयुक्त सचिव डा. तबरेज आलम ने बताया कि रेडक्रॉस अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए कृत संकल्पित है। प्रबंधन समिति के डा. एके ¨सह, डा. आफताब आलम खान, गुलरेज अख्तर, सदस्य वर्मा प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रेडक्रॉस पीड़ितों एवं मानवता की सेवा के लिए संकल्पित संस्था है। संस्था का उद्देश्य सेवा सच्चा धर्म है। मौके पर समाजसेवी चंदेश्वर प्रसाद यादव के अलावा कई ग्रामीण उपस्थित रहे। बता दें कि गत 29 जनवरी को परसा गांव में भीषण अग्निकांड की घटना घटी थी। जिसमें करीब छह परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो गया था। वहीं इस घटना में एक छह वर्ष का बच्चा पवन खां उर्फ नेसार खां का भी जलने से दर्दनाक मौत हो गई थी।