विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन से पहले पश्चिम चंपारण में महंगाई की मार, 3 साल में दोगुनी हुई राखी की कीमत

Published: Wed, 26 Aug 2026 05:12 PM (IST)

Rakhi Price Hike: पश्चिम चंपारण के बेतिया बाजारों में रक्षाबंधन से पहले राखी की कीमतों में तीन साल में भारी ...और पढ़ें

बाजारों में खरीदारी तेज होने के साथ ही ग्राहकों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है। फोटो: जागरण

बाजारों में खरीदारी तेज होने के साथ ही ग्राहकों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Raksha Bandhan Price: रक्षाबंधन पर्व को लेकर बेतिया शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

लाल बाजार, मीना बाजार और समाहरणालय चौक में राखी, मिठाई, कपड़े तथा उपहारों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। बाजारों में खरीदारी तेज होने के साथ ही ग्राहकों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है।

तीन साल में बढ़े दाम

सामान्य राखी से लेकर डिजाइनर और बच्चों की लाइट वाली राखियों की कीमतों में पिछले तीन वर्षों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वर्ष 2024 में 20 से 30 रुपये में मिलने वाली सामान्य राखी इस वर्ष बढ़कर 30 से 50 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं 50 से 100 रुपये वाली डिजाइनर राखी अब 80 से 150 रुपये तथा लाइट व म्यूजिकल राखियां 120 से 220 रुपये में बिक रही हैं।

डिजाइनर राखियों की भारी मांग

बाजार में इस बार पारंपरिक धागों के बजाय ब्रेसलेट स्टाइल, म्यूजिकल और कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की अधिक मांग देखी जा रही है।

बच्चों के लिए कार्टून व लाइट वाली राखियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानदार अमर कुमार और आकाश गुप्ता के अनुसार दाम बढ़ने के बावजूद बहनों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

उपहारों से बढ़ा घरेलू बजट

राखी के साथ मिठाई, कपड़े, कॉस्मेटिक्स और गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी से परिवारों का त्योहारी खर्च बढ़ गया है। दुकानदार उम्मीद जता रहे हैं कि त्योहार के अंतिम दो दिनों में बाजारों में बिक्री का आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। लोग अपने बजट का आकलन करते हुए पसंद के अनुसार खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

2025 बनाम 2026 : तुलनात्मक बाजार भाव

वस्तु 2025 दाम 2026 दाम
सामान्य राखी ₹20–100 ₹30–150
कार्टून राखी ₹20–40 ₹30–40
लाइट वाली राखी ₹25–40 ₹35–45
लुंबा राखी ₹40–50 ₹50–55
ब्रेसलेट राखी ₹100–180 ₹150–300
स्टोन राखी ₹100–300 ₹150–400
चांदी वाली राखी ₹150–400 ₹200–500
सामान्य मिठाई ₹250–500 ₹300–600
काजू मिठाई ₹500–800 ₹550–900