विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां की भक्ति में डूबा जेल: यहां कैदी रख रहे नवरात्र व्रत, पूजा-पाठ से लेकर फलाहार तक का किया गया प्रबंध

By Madhusudan KumarEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 22 Oct 2023 03:16 PM (IST)

Bihar News पश्चिम चंपारण का मंडल कारा इन दिनों भक्ति में डूबा हुआ है। यहां के कैदी नवरात्र का व्रत ...और पढ़ें

भक्ति में डूबा जेल: कैदी रख रहे नवरात्र का व्रत, पूजा-पाठ से लेकर फलाहार का तक का किया गया प्रबंध
भक्ति में डूबा जेल: कैदी रख रहे नवरात्र का व्रत, पूजा-पाठ से लेकर फलाहार का तक का किया गया प्रबंध

HighLights

  1. कैदी रख रहे हैं जेल में व्रत, व्रतियों में पुरुष बंदियों की संख्या अधिक
  2. व्रतियों ने जेल में ही की है विधि विधान के साथ कलश की स्थापना

जागरण संवाददता, बेतिया। नवरात्र में पश्चिम चंपारण मंडल कारा में भक्ति भाव का वातावरण है। बंदियों की दिनचर्या में परिवर्तन आ गया है। यहां सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। बंदी जेल में ही कलश की स्थापना कर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं।

कारा भक्तिमय हो गया है। नवरात्र में बंदी व्रतियों ने जेल में ही कलश की स्थापना कर पूरे विधि विधान से मां दुर्गा का पूजा-पाठ किया। मंडलकारा में बंद 107 पुरुष और 01 महिला बंदी नवरात्र व्रत कर रहे हैं। अन्य बंदी इन व्रतियों का हर तरह से सहयोग कर रहे हैं।

कितने बंदी रख रहे व्रत?

मंडलकारा में फिलहाल 1411 पुरुष और 48 महिला बंदी है, जिसमें से 107 पुरुष और 01 महिला नवरात्र व्रत कर रहे हैं। व्रतियों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। पूजा-पाठ के दौरान बंदी एकत्रित होते हैं और पूरे भक्ति भाव से पूजा में शामिल होते हैं।

जेल प्रशासन उपलब्ध करा रहा है पूजा सामग्री

नवरात्र पूजा के लिए जेल प्रशासन व्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध करा रहा है। जेल के कर्मियों ने बताया कि इनके पूजा-पाठ और फलाहार का प्रबंध किया गया है।

व्रतियों के लिए पूजा सामग्री फल, फूल, रोली, चंदन, धूप, अगरबत्ती, दूध, चीनी आदि की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गई है। कई बंदी अपने व परिवार की खुशहाली के लिए व्रत कर रहे हैं। नवरात्र को लेकर उनमें काफी उत्साह है।

जेल के 108 महिला और पुरुष बंदी नवरात्र कर रहे हैं। नवरात्र व्रत को लेकर बंदियों में काफी उत्साह है। उनकी सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। पूजा में जरूरत के सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। - अमरजीत सिंह, जेल सुपरिटेंडेंट, बेतिया।

ये भी पढ़ें -

Bihar: अब विद्यार्थी खुद करेंगे परीक्षा कॉपी की जांच, शिक्षा विभाग ने कर दिया इंतजाम; टीचर्स को भी सौंपा नया काम

रेलवे की विशेष जांच में 48 टिकट दलाल गिरफ्तार, 1.52 लाख के टिकट जब्त; त्योहारी मौसम में हो जाते हैं ज्याद एक्टिव