पीओएस से सरकारी राशन की कालाबाजारी पर लगेगी रोक
बेतिया। सरकार राशन की कालाबाजारी पर अब पूरी तरह से लगाम कसने जा रही है। विभाग के निर्देश पर नरकटियागंज शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी पीडीएस दुकान पर अब पॉइंट ऑफ सेल मशीन से राशन और केरोसिन का वितरण होगा।
बेतिया। सरकार राशन की कालाबाजारी पर अब पूरी तरह से लगाम कसने जा रही है। विभाग के निर्देश पर नरकटियागंज शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी पीडीएस दुकान पर अब पॉइंट ऑफ सेल मशीन से राशन और केरोसिन का वितरण होगा। इससे करीब ढ़ाई लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। पीओएस मशीन में उपभोक्ताओं का थंब इंप्रेशन के मिलान होने के बाद ही राशन मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं का थंब इंप्रेशन का मिलान नहीं होगा। उनके राशन की डीलर कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे। बचा राशन वापस करना होगा। प्रखंड के सभी डीलरों में पीओएस मशीन का वितरण कर दिया गया। जविप्र की दुकान के उपभोक्ता एवं सदस्यों की विस्तृत जानकारी पीओएस मशीन में पहले से अपलोड रहेगा। जविप्र विक्रेता राशन कार्ड संख्या व आधार संख्या दर्ज कर उपभोक्ता को राशन देंगे। डिवाइस से राशन क्रय की ऑनलाइन प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी। पीओएस डिवाइस प्रणाली लागू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में पारदर्शिता लाना व गड़बड़ी को रोकना है।
बयान
राशन वितरण में पूरी तरह पारदर्शिता रखने व जरूरतमंदों को समय पर अनाज उपलब्ध हो। इसके लिए पॉइंट ऑफ सेल मशीन की व्यवस्था लागू की गई है। प्रखंड और नगर परिषद क्षेत्र के सभी डीलरों को पीओएस मशीन मुहैया करा दी गई है।
कुमारी पूर्णिमा
प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
नरकटियागंज