घर में सोए रहे लोग, नगदी व गहना ले भागे चोर
बगहा। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के लगातार गश्त के बावजू
बगहा। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के लगातार गश्त के बावजूद एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर अज्ञात चोरों ने दहशत फैला दी है। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के वर्मा कालोनी (ठाढी) गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों की खिड़की तोड़ कर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी की। इसकी जानकारी घरवालों को तब हुई जब वे सुबह में जगे। बताते चलें कि वर्मा कालोनी गांव के कृष्ण कुमार कुशवाहा का पूरा परिवार मंगलवार की रात खाना खाकर सोया हुआ था। तभी मध्य रात्रि के बाद चोरों ने मकान में घुसकर जिस घर में कीमती सामान था। उसका ताला तोड़कर बक्सा ले भागे और बक्से में रखे 53 ह•ार नकद रुपये, व सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेत करीब 20 हजार की संपत्ति निकालकर बक्से को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। जब सुबह घर के लोग जगे तो देखा कि घर का खिड़की टूटी है और बक्सा गायब है। इस बावत गृह स्वामी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं चोरों ने गांव के चंदेश्वर मिश्र व टिकोरी मियां के घर में भी हजारों की चोरी की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या अंकित कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।