West champaran : उम्मीद छोड़ चुके थे मोबाइल मिलने की, बिहार पुलिस ने लौटाए 50 फोन, चेहरे पर लौटी खुशी
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पश्चिम चंपारण में 50 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों ...और पढ़ें

मोबाइल फोन सौंपते एसएसपी कुमार गौतम। जागरण
HighLights
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 मोबाइल फोन बरामद।
बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 10 लाख रुपये।
पुलिस ने आधुनिक तकनीक से मोबाइल ढूंढकर लौटाए।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम या चोरी हुए 50 लोगों का मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें लौटाया। एसएसपी कार्यालय में लोगों को उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंपा गया।
लंबे अरसे से गायब मोबाइल को फिर से प्राप्त कर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट गई। एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि अगस्त माह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जिसे उनके स्वामी को लौटाया गया है।
वापस किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये मोबाइल फोन चोरी या गुम हुए थे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
शिकायत के आलोक में मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें वापस किया गया है। उन्होंने बताया कि लौटए गए मोबाइल फोन विभिन्न जगहों से बरामद किए गए थे। इस पर पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है।
एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक 465 मोबाइल फोन बरामद करके उनके वास्तविक मालिक को लौटाया जा चुका है। जिसकी कीमत करीब 72.30 लाख रुपये है।
जैसे ही लोग मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की शिकायत करते हैं, पुलिस की टीम कार्रवाई शुरू कर देती है। गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के लिए पुलिस आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।
गुम होने के बाद फिर से मोबाइल प्राप्त करने वाले लौरिया के मन्नू कुमार, चौतरवा के गुड्डू कुमार, बानुछापर के चंदन सोनी, सुशील पटेल, दयानंद कुमार, प्रिंस कुमार आदि ने कहा कि मोबाइल फोन गुम हो जाने के बाद इसके मिलने की उम्मीद छोड़ दिए थे। काफी दिन बीत जाने के बाद अब यह जेहन से निकल गया था।
अचानक पुलिस सूचना दी कि उनका मोबाइल मिल गया है, आकर ले जाए। यह सुनकर काफी खुशी हुई। अपना मोबाइल फोन पाकर काफी अच्छा लग रहा है। मोबाइल फोन गायब होने के बाद पुलिस ने ढूंढ कर उन्हें लौटा दिया है।
सूचना मिलते ही काम शुरू कर देती है पूलिस
गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के लिए पुलिस एक वेबसाइट लांच की है। मोबाइल फोन चोरी या गुम होने पर आमलोग अपने आधार नंबर और मोबाइल फोन का बिल व उससे संबंधित सारी डिटेल उक्त कॉलम में अपलोड करते है।
पुलिस की आसूचना इकाई के टीम उसे चेक कर संबंधित व्यक्ति से बात कर वेरीफाई करती है। फिर संबंधित व्यक्ति को एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है।
मोबाइल फोन मिलने के बाद उनसे संपर्क कर उन्हें उनका मोबाइल फोन लौटाया जाता है। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में आसूचना इकाई प्रभारी रमेश कुमार, पुअनि सौरभ कुमार, सिपाही अंकित कुमार, राज कुमार, विपिन कुमार, ऋषभ कुमार शामिल रहे।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन लौटाया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
कुमार गौतम, एसएसपी, बेतिया।
