पुल के समीप नीलगाय का शव बरामद
बगहा। वनकर्मियों ने शुक्रवार की देर संध्या मुख्य तिरहुत नहर में छह आरडी पुल के समीप पान
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
बगहा। वनकर्मियों ने शुक्रवार की देर संध्या मुख्य तिरहुत नहर में छह आरडी पुल के समीप पानी से एक नीलगाय का शव बरामद किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पानी पीने के क्रम में नीलगाय नदी में गिर गई होगी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर नीलगाय के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस बाबत रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि नीलगाय को दफना दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें