जाम में एंबुलेंस भी फंस गई
नगर में जाम की समस्या का समाधान नहीं दिख रहा है। हर दिन लोग जाम में घंटों फंस जा रहे हैं। जाम के कारण किसी की ट्रेन छूट जा रही है तो कई कार्यालय समय से नहीं पहुंच पा रहा है।
पश्चिमी चंपारण। नगर में जाम की समस्या का समाधान नहीं दिख रहा है। हर दिन लोग जाम में घंटों फंस जा रहे हैं। जाम के कारण किसी की ट्रेन छूट जा रही है तो कई कार्यालय समय से नहीं पहुंच पा रहा है।
17 फरवरी से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा आरंभ है। दस हजार से अधिक छात्र, छात्राएं परीक्षा देने सात केंद्रों पर आ रहे हैं। इनके साथ ही इनके स्वजन भी हैं। ऐसे में नगर में अचानक वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वाहनों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है।
बुधवार को रेलवे ढ़ाला के पास जाम लग गया। इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। जाम के कारण एंबुलेंस को चाह कर भी कोई रास्ता देने से मजबूर था। मरीज और उसके स्वजनों का बुरा हाल था। दो दिन तो जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात थी। लेकिन, बुधवार को भी पुलिस मूक दर्शन बनी रही। इससे पूरा दिन ही जाम से लोग परेशान रहे।
विदित हो कि इन दिनों पेराई सत्र के आरंभ होते ही किसान ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंच रहे हैं। चीनी मिल जाने के लिए वही एक मुख्य रास्ता है। एनएच 727 बगहा बेतिया के मुख्य मार्ग पर रेलवे पर आजादी के बाद भी ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। नित्य ही लोग जाम में फंस जाते हैं।
बुधवार को गोरखपुर की ओर से मालगाड़ी आने की सूचना पर ढ़ाला को रेलवे कर्मियों द्वारा बंद कर दिया गया। ढ़ाला करीब 20 से 30 मिनट तक बंद रहने से जाम लग जाता है। ।