विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण के नौतन में बाइक सीख रहे 15 वर्षीय किशोर की हादसे में मौत, पुल से टकराई बाइक

By Sunil TiwariEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 17 Sep 2026 03:58 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में बाइक सीखते समय एक 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो ...और पढ़ें

डबरिया पुल के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई।

डबरिया पुल के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। 

HighLights

  1. नौतन में 15 वर्षीय किशोर रजनीश कुमार की सड़क हादसे में मौत।

  2. बाइक चलाना सीखते समय अनियंत्रित होकर पुल से टकराई बाइक।

  3. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Road Accident News: नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

बाइक चलाना सीखने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल से टकराने से हादसा हुआ। मृतक की पहचान डबरिया गांव निवासी बिनोद चौधरी के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है।

परिचित की बाइक से निकला था किशोर

परिजनों के अनुसार, रजनीश घर से बिना बताए निकला था। वह एक परिचित की बाइक पर बैठकर कुछ दूर तक गया था। इसके बाद बाइक चालक को उतारकर खुद बाइक चलाने लगा।

Road accident west champaran 1

बाइक चलाना सीखने के दौरान रजनीश अकेले ही आगे बढ़ गया। डबरिया पुल के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में रजनीश को नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को लेकर बेतिया पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने भी रजनीश की मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अब तक किसी प्रकार का आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।