विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज में एसआई को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, दो ट्रैक्टर-टेलर जब्त

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:19 PM (IST)

West Champaran News: नरकटियागंज में अवैध खनन रोकने गए एक एसआई को ट्रैक्टर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ...और पढ़ें

सिल्ट लदा जब्त ट्रैक्टर टेलर। जागरण

सिल्ट लदा जब्त ट्रैक्टर टेलर। जागरण

HighLights

  1. नरकटियागंज में अवैध खनन रोकने गए एसआई पर हमला।

  2. ट्रैक्टर चालक ने एसआई को कुचलने का प्रयास किया।

  3. पुलिस ने मौके से दो अवैध ट्रैक्टर-टेलर जब्त किए।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। Narkatiaganj Illegal Mining: क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन का धंधा जारी है। बालू और भरेट (सिल्ट) की अवैध निकासी की सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस के एसआई को ट्रैक्टर-टेलर से कुचलने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने नंदपुर खोड़ी चौक के समीप पंडई नदी से भरेट लदे दो ट्रैक्टर-टेलर जब्त कर लिए, जबकि तीसरा ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

अवैध खनन पर कार्रवाई

एसआई रामजी पासवान ने बताया कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर वे पंडई नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे थे।

नंदपुर खोड़ी चौक के समीप भरेट लदे तीन ट्रैक्टर-टेलर को रुकने का निर्देश दिया गया। इस दौरान दो चालक वाहन रोककर फरार हो गए, जबकि तीसरे चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर भागने का प्रयास किया।

चालक ने एसआई रामजी पासवान को कुचलने का प्रयास किया, जिससे उन्हें कूदकर जान बचानी पड़ी और वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर-टेलर जब्त कर लिए, जिनमें एक वाहन बिना नंबर का है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहन नदी किनारे से अवैध रूप से भरेट लोड कर ले जा रहे थे।

खनन विभाग को सूचना

शिकारपुर पुलिस ने मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तीसरा ट्रैक्टर चालक एसआई को कुचलने का प्रयास करने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया।