विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज एसडीपीओ ने पुलिस को दिया मंत्र, फरियादियों की बात डॉक्टर की तरह संवेदनशीलता से सुनें

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:03 PM (IST)

Narkatiaganj Sdpo Farewell: नरकटियागंज के एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह को विदाई समारोह में सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को ...और पढ़ें

कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्थानांतरित एसडीपीओ को अंगवस्त्र, मोमेंटो और फूलमाला भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्थानांतरित एसडीपीओ को अंगवस्त्र, मोमेंटो और फूलमाला भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Sdpo Farewell: नरकटियागंज के एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह के तबादले के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बेहद सक्षम और समर्पित पदाधिकारी बताया।

एसएसपी ने कहा कि नरकटियागंज को लेकर वे हमेशा निश्चिंत रहते थे कि वहां एसडीपीओ साहब हर परिस्थिति को कुशलता से संभाल लेंगे।

चिकित्सक जैसा व्यवहार जरूरी

स्थानांतरित एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में स्थानीय नागरिकों और पुलिस टीम से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कनीय पुलिस पदाधिकारियों को नसीहत दी कि थाने पहुंचने वाला हर फरियादी किसी न किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहा होता है। इसलिए पुलिसकर्मियों को उनके साथ एक कुशल चिकित्सक की तरह संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए।

जनता बनेगी पुलिस की शक्ति

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को धैर्य से सुनकर निष्पक्ष समाधान निकालने पर लोग स्वयं पुलिस की सबसे बड़ी ताकत बन जाते हैं।

समारोह को अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा, डीएसपी देवानंद राउत और अतनु दत्ता सहित कई गणमान्य नागरिकों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्थानांतरित एसडीपीओ को अंगवस्त्र, मोमेंटो और फूलमाला भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

गीतों से खुशनुमा बना माहौल

समारोह के दौरान डीएसपी देवानंद राउत और सहोदरा थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर विदाई के क्षणों को खुशनुमा बना दिया।

इस विदाई सभा का सफल संचालन मुकुंद मुरारी राम द्वारा किया गया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने जय प्रकाश सिंह के कार्यकुशल नेतृत्व और बेहतर पुलिसिंग की जमकर प्रशंसा की।

वरिष्ठ पुलिसकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संतोष शर्मा, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, राजीव कुमार और मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर इस्लाम, इफ्तेखार अहमद, डॉ. आफताब आलम और परमीत कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। सभी ने स्थानांतरित एसडीपीओ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।