विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज आरओबी पर जगमग होंगी रातें, 42 लाख की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:48 PM (IST)

Narkatiaganj Municipal Council: नरकटियागंज रेल ओवरब्रिज पर अब रात में अंधेरा नहीं रहेगा, नगर परिषद प्रशासन ने 42 लाख रुपये ...और पढ़ें

नगर परिषद प्रशासन ने पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। फाइल फोटो

नगर परिषद प्रशासन ने पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj ROB Street Light: नरकटियागंज शहर स्थित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) पर अब रात में अंधेरा नहीं रहेगा।

नगर परिषद प्रशासन ने पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस पूरी योजना पर 42 लाख 39 हजार 934 रुपये खर्च किए जाएंगे।

टेंडर की प्रक्रिया शुरू

कार्य के लिए बीओक्यू (बिल ऑफ क्वांटिटी) तैयार कर टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया स्वीकृत होते ही प्रकाश व्यवस्था का काम धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। आरओबी पर पर्याप्त रोशनी की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

बोर्ड बैठक में फैसला

नगर सभापति रीना देवी ने बताया कि इस मांग को नगर परिषद की सामान्य बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में रखा गया था।

दोनों बैठकों में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया। इसी निर्णय के आधार पर इस योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

एजेंसी करेगी काम शुरू

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने बताया कि आरओबी पर स्ट्रीट लाइट समेत पूर्ण प्रकाश व्यवस्था के लिए विस्तृत बीओक्यू तैयार कर टेंडर के लिए भेजा गया है।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही चयनित एजेंसी तुरंत काम शुरू कर देगी। आरओबी पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी।

सुरक्षित होगा रात का सफर

अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद पूरे पुल पर दृश्यता बेहतर होगी और रात में आवागमन अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

स्थानीय नगरवासियों को उम्मीद है कि इससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बगहा रेलवे ओवरब्रिज पर अब नहीं होगा अंधेरा, 84 लाख से जगमगाएगा पुल