नरकटियागंज जंक्शन का नया प्रवेश द्वार अप्रैल तक होगा तैयार, 13 करोड़ से पूरे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प
Amrit Bharat Station Scheme: नरकटियागंज जंक्शन का नया प्रवेश द्वार अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे यात्रियों को उत्तर ...और पढ़ें

नया प्रवेश द्वार चालू होने से उत्तर दिशा से आने वाले यात्रियों को दक्षिण दिशा स्थित मुख्य गेट तक नहीं जाना पड़ेगा।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Railway Station Development: नरकटियागंज जंक्शन के उत्तर दिशा में बन रहा नया प्रवेश द्वार अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल की छत की ढलाई पूरी कर ली गई है।
अप्रैल तक लक्ष्य पूरा
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया प्रवेश द्वार चालू होने से उत्तर दिशा से आने वाले यात्रियों को दक्षिण दिशा स्थित मुख्य गेट तक नहीं जाना पड़ेगा।
13 करोड़ से विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जंक्शन के आधुनिकीकरण पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें नए प्रवेश द्वार के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और पार्किंग की सुविधाएं शामिल हैं।
दूरी होगी कम
नरकटियागंज शहर की बड़ी आबादी स्टेशन के उत्तर दिशा में निवास करती है। वर्तमान में उत्तर दिशा से प्रवेश की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को काफी घूमकर दक्षिण दिशा वाले मुख्य गेट पर जाना पड़ता है।
यात्रियों को मिलेगी राहत
नया प्रवेश द्वार बनने से यात्रियों को सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के समय और श्रम की बचत होगी, साथ ही स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी।
