विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran : नरकटियागंज में ग्राहक बनकर आया चोर, 10 लाख के गहने लेकर फरार

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:02 PM (IST)

नरकटियागंज में एक ग्राहक बनकर आए युवक ने आभूषण दुकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के बेतिया में घटना स्थल पर जुटी भीड़।

पश्चिम चंपारण के बेतिया में घटना स्थल पर जुटी भीड़।

HighLights

  1. ग्राहक बनकर आया युवक 10 लाख के गहने ले उड़ा।

  2. दुकानदार बच्चा सोनी की दुकान में हुई चोरी।

  3. शिकारपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज नगर के चीनी मिल रोड पर नहर के समीप स्थित एक आभूषण दुकान में बुधवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए युवक ने करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित दुकानदार बच्चा सोनी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से एक युवक उनकी दुकान पर गहने खरीदने के बहाने आ रहा था।

बुधवार को भी वह बाइक से दुकान पर पहुंचा और गहने दिखाने को कहा। ग्राहक समझकर दुकानदार उसे आभूषण दिखाने लगे। पसंद नहीं आने की बात कहकर युवक ने और गहने दिखाने को कहा।

इस पर दुकानदार उसे दुकान में बैठाकर दूसरी जगह से गहने लेने चला गए। तिजोरी की चाबी गद्दे के नीचे ही थी। दुकानदार के लौटने पर तिजोरी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब मिले और युवक भी वहां से फरार था।

इसके बाद दुकानदार ने शिकारपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।