विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में दुर्गा मंदिर के पास आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, दो युवकों की मौत

By Prabhat MishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 20 Oct 2026 09:21 PM (IST)

नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर साठी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी भीड़।

घटना स्थल पर जुटी भीड़।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर साठी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर साठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को चनपटिया अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान धोबनी गांव निवासी गुड्डू कुमार और लछनौता के बारी टोला निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।

वहीं, घायल युवक भी बारी टोला का ही निवासी बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए चनपटिया अस्पताल भेजा गया है। साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है

मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।