विधायक ने किया क्षेत्रों का भ्रमण
बाढ़पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार से वार्ता की जा रही है। उक्त बाते बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने शनिवार को क्षेत्र में दौरान ग्रामीणों से कही।
बगहा। बाढ़पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार से वार्ता की जा रही है। उक्त बाते बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने शनिवार को क्षेत्र में दौरान ग्रामीणों से कही। वहीं शहरी निकाय भाजपा मंच के जिला संयोजक विजय गुप्ता ने बताया कि विधायक श्री पांडेय ने दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर परिषद के विभिन्न वार्डो का दौरा किया। मलकौली में गंडक नदी के किनारे बने बांध में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। इसके बाद श्री पांडेय ने कैलाशनगर के वार्ड नंबर 4,6 व 7 का भी भ्रमण कर लोगों का हाल जाना। वहीं विधायक ने वार्ड नंबर 34 के मुसहर टोली के बाढ़ पीड़ितों का हाल भी जाना। पूअर हाउस में बाढ़ पीड़ितों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। जिसको सुनने के बाद श्री पांडेय ने कहा कि इसका शीघ्र ही निदान किया जाएगा। इस क्रम में श्री पांडेय ने चखनी रजवटिया, खैरटवा, चंदरपुर भिड़ारी, तेलिया टोला, रतवल गदीआनी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। विधायक के साथ प्रभात कुमार माली, उमेश गुप्ता, संतोष यादव, जयप्रकाश गुप्ता, कामेश्वर तिवारी, प्रेमसागर चौधरी, रणधीर सिंह, पवन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, मदन यादव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।