मिजल्स व रूबैला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
भितहा प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र बैराटवा अंतर्गत खाप टोला में प्रमुख कमरून नेशा के द्वारा मिजल्स व रूबैला टीकाकरण अभियान की शुभारंभ की।
बगहा। भितहा प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र बैराटवा अंतर्गत खाप टोला में प्रमुख कमरून नेशा के द्वारा मिजल्स व रूबैला टीकाकरण अभियान की शुभारंभ की। सरकार के टीकाकरण सारणी में नया टीका शामिल किया गया है। जिसका आज दर्जनों स्थल पर बच्चों को टीका लगाया गया। साथ में यूनिसेफ बीएमसी चंदन कुमार एवं संतोष ¨सह राठौर के उपस्थिति में एएनएम प्रज्ञान राकेश आशा सुनीता देवी आंगनबाड़ी सेविका सपना ने द्वारा उक्त केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि यह टीका सरकार के मुहिम में शामिल की गई है जिससे बच्चा में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।खसरा रूबेला टीका क्या है रूबेला खसरा की तरह है जो रूबैला वायरस के कारण होता है। इसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है। इसका संक्रमण प्राय: चेहरे से शुरुआत होकर पूरे शरीर मे फैलता है। इस संक्रमण के कारण मस्तिष्क का विकास कम हो सकता है और आँख कान की तकलीफे भी हो सकती है। अगर गर्ववती महिला को रुबैला इंफेक्शन हो जाये तो गर्भपात का खतरा और बच्चें में जन्मजात रुबैला ¨सड्रोम हो सकता है। कब कब दिया जाता खुराक
प्रथम नौ माह पूरा होने पर और पांच वर्ष तक दिया जाता है दूसरा टीका सोलह से चौबीस माह पर।
विशेष जानकारी अपनी संबंधित एनएनएम और स्वास्थ्य केंद से प्राप्त किया जा सकता है।
दूसरा टीकाकरण सत्र स्थल रूपही बड़ा पर बीएमसी चंदन कुमार के द्वारा टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। जहां कर्मियों को इस टीकाकरण के विषय में जानकारी भी दी गयी।